द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जिला कारागार, लुक्सर में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के सेवा प्रोजेक्ट में 245 लाभार्थियों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 200 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। साथ ही आवश्यकता अनुसार आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का यह प्रयास समाज के प्रति सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व को दर्शाता है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन में जिला कारागार प्रशासन की ओर से संजय सिंह एवं इस अवसर पर क्लब की ओर से इस सेवा कार्य में सरदार मनजीत सिंह, विनोद कसाना, ऋषि के अग्रवाल, एमपी सिंह, संजय गर्ग,रंजीत सिंह और अंकुर गर्ग मौजूद थे।

