द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में वार्षिक उत्सव आरमोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता। मेजर जनरल डॉ. राजेंद्र बाना, निदेशक, एआईएमटी ने सभी अतिथियों और छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया। उत्सव में इंटर कॉलेज और इंट्रा कॉलेज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, एकल गायन, कविता पाठ, पेंटिंग, गेमिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। छात्रों ने फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी उत्साह के साथ भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न एकल और समूह प्रतियोगिताओं में पुरस्कार दिए गए। खेल समिति के संयोजक डॉ. राहुल वर्मा और डॉ. मृत्युंजय कुमार थे। सांस्कृतिक समिति का नेतृत्व प्रोफेसर शालिनी शर्मा और डॉ. शिल्पा टंडन ने किया। कार्यक्रम का समापन कर्नल दिनेश कुमार त्यागी, रजिस्ट्रार, एआईएमटी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


