-प्राधिकरण अधिकारियों ने आवंटियों को जारी किया लेटर
-निवेशकों को पसंद आ रही हैं प्राधिकरण क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाएं

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश की रफ्तार लगातार तेजी पकड़ रही है। भारतीय के साथ ही बड़ी संख्‍या में विदेशी कंपनियां भी निवेश के लिए आगे आ रही हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने विभिन्‍न कंपनियों के साथ करार कर उन्‍हें जमीन का आवंटन पत्र सौंपा। कंपनियों के साथ हुए करार के तहत 500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की रूखरेखा तैयार हो गई है। निवेश के लिए कुछ अन्‍य कंपनियां भी कतार में हैं। सबसे खास बात है कि कंपनियों के द्वारा किए जाने वाले निवेश से 7000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह कंपनियां कर रही हैं निवेश
योजना के तहत यमुना एक्सप्रेसवे पर 400 करोड़ रुपये के निवेश से हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करेगा बीके सेल्स कॉर्पोरेशन। बीके सेल्स कॉर्पोरेशन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अत्याधुनिक हाइपरस्केल डेटा सेंटर विकसित करने की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व कैलटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) के पूर्व छात्र श्री करण गुप्ता द्वारा किया जाएगा। यह 5 एकड़ जमीन पर स्‍थापित होगा। जिसकी क्षमता लगभग 7000 सर्वर रैक की नियोजित क्षमता है। इसके पूर्ण रूप से संचालित होने पर लगभग 100 योग्य पेशेवरों को रोजगार मिलेगा। CEO, YEIDA राकेश सिंह ने बीके सेल्स कॉर्पोरेशन को डेटा सेंटर की स्थापना हेतु 5 एकड़ भूमि आवंटन के लिए एलओआई (LOI) की पत्र सौंपा । Simplast Group के द्वारा यमुना क्षेत्र में 70 करोड़ का निवेश होगा। यह निवेश भारत-इटली औद्योगिक सहयोग को मजबूत करेगा और यमुना क्षेत्र को वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। CEO, YEIDA राकेश सिंह ने Simplast Group को 3 एकड़ भूमि आवंटन के लिए एलओआई (LOI) की पत्र सौंपा। मैसर्स साहू एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड भी यीडा क्षेत्र में विस्तार करेगा, जिससे 1,000 लोगों को मिलेगा रोजगार। कंपनी मुख्य रूप से प्रीमियम लेडीज़ गारमेंट्स का निर्यात यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में करती है। नई इकाई से लगभग 1,000 श्रमिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही सिंगापुर मुख्यालय वाली कंपनी Universal Success Enterprises Singapore (USEL) की सहायक कंपनी GNIPL को आज Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) से 50 एकड़ भूमि आवंटन के लिए राकेश कुमार सिंह लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) दिया गया। GNIPL इस भूमि पर अत्याधुनिक, बहु-परियोजना आधारित इंटीग्रेटेड पैकेजिंग कैंपस स्थापित करेगी, जिसका नाम यूनिवर्सल पैकेजिंग हब होगा। यह हब एफएमसीजी, फार्मास्यूटिकल्स, ई-कॉमर्स और औद्योगिक क्षेत्रों के तेजी से बढ़ते घरेलू एवं निर्यात बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा। कंपनी के निवेश से लगभग
6,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।