-22 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन
-महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा किया जा रहा आयोजन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अक्सर देखा जाता है कि शादी की खुशी का असली आनंद पारिवार में ही आता है। हल्दी, मेंहदी, संगीत की खुशी में दिल झूम उठता है। लेकिन पिछले दस वर्षों से महिला शक्ति के द्वारा आयोजित होने वाली अनोखी शादी, किसी अपने की तो नहीं होती है लेकिन खुशियां अपनों से बढ़कर होती हैं। महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह का आयोजन 22 फरवरी को डेल्टा एक सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में होगा। शादी से पूर्व शुक्रवार को मेंहदी व संगीत का आयोजन नॉलेज पार्क स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं ने गाना गाने के साथ ही मेंहदी लगवा व डांस कर शादी की खुशी का आनंद उठाया।
Greater Noida: बेगानी शादी की अनोखी खुशी
महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा 22 फरवरी को 10 वां सामूहिक विवाह कराया जाएगा। विवाह से पूर्व मेंहदी व संगीत की रस्म में महिलाओं ने जमकर खुशी का इजहार किया @GreaterNoidaW @dmgbnagar pic.twitter.com/fZRQxEmB7t— The News गली (@The_News_Gali) February 20, 2026
10 वर्ष से हो रहा आयोजन
महिला शक्ति उत्थान मंडल के द्वारा गरीब परिवारों के लिए पिछले 10 वर्ष से निरंतर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। खास बात है कि शादी की सारी तैयारियां समूह में जुड़ी महिला शक्ति के द्वारा स्वयं ही की जाती है। शहर के लोगों के द्वारा शादी में विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 11 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। शादी में सभी जोड़ों को गृहस्थी का पूरा सामान दिया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से पलंग, आलमारी, कूलर, सिलाई मशीन, मिक्सी, पंखा, बर्तन, कपड़े व अन्य सामान शामिल है। हल्दी व मेंहदी की रस्म में रूपा गुप्ता, अंजू पुंडीर, प्रियंका चौहान, नीरा डागुर, शैलेंद्र सिंह, गुड्डी वर्मा, संगीता, मनीषा, विनीता, सरोज सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
