-नोएडा विधानसभा में सर्वाधिक 104 लाख से होगा विकास कार्य
-विकास कार्य पूरा होने पर लाखों लोगों को होगा फायदा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सांसद निधि से जिले की तीनों विधानसभा नोएडा, दादरी व जेवर में विकास कार्य कराए जाएंगे। यह विकास कार्य 292 लाख रुपए से होगा। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को नोएडा के कनावनी गांव में सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। सांसद निधि से कुल 292 लाख रुपये की लागत से तीन विधानसभाओं में 31 विकास कार्य कराए जाएंगे। नोएडा विधानसभा में 10 कार्यों पर 104 लाख रुपये, दादरी विधानसभा में 10 कार्यों पर 100 लाख रुपये तथा जेवर विधानसभा में 11 कार्यों पर 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी कार्यों का शिलान्यास कनावनी गांव में ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

जारी रहेगा विकास
विकास कार्यों का शुभारंभ करने के अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्य एक सतत प्रक्रिया है जो निरंतर चलती रहेगी। शुरू कराए गए सभी विकास कार्य जल्‍द ही पूरे होंगे। जिससे लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कनावनी क्षेत्र की जिन समस्याओं से स्थानीय निवासियों ने उन्हें अवगत कराया है, उनका समाधान गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी से वार्ता कर शीघ्र कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को असुविधाओं से मुक्ति मिल सके। इस अवसर पर जिला मंत्री चंदगीराम यादव, दीपक नागर, भागवत नागर, विजय नागर, मनीष तिवारी, देवेंद्र शर्मा, मनोज उपाध्याय, एसएन झा, आदेश नम्बरदार, मुक्तानंद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, राकेश शर्मा, सतपाल विष्ट, ज्योति श्रीवास्तव, देवराज पंडित, विजय चैटाला, यश कौशिक सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।