-देश की नामी कंपनियों के एचआर ने लिया हिस्सा
-10 से 25 लाख के पैकेज में चयन का एचआर ने छात्रों को बताया सूत्र
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेटर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT) में AIML (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग) आधारित कॉर्पोरेट HR समिट 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञों और HR लीडर्स ने भाग लिया। समिट का उद्देश्य शिक्षा, उद्योग और तकनीकी विकास के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना था। जिससे छात्रों और विशेषज्ञों को भविष्य के HR और तकनीकी परिदृश्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में दिल्ली, एनसीआर और ग्लोबल स्तर पर लीड करने वाले टॉप 10 सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री के कॉर्पोरेट HR हेड्स सम्मिलित हुए। उन्होंने सुपर 80 छात्रों से इंटरएक्शन किया और 10 से 25 लाख के पैकेज में कैसे चयन हो सकते हैं, इसके लिए सूत्र बताए।
छात्रों को दी अहम जानकारी
रजत शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, HR, Celior Tech ने AI और मशीन लर्निंग के माध्यम से HR प्रक्रियाओं के डिजिटल परिवर्तन के बारे में अपने विचार साझा किए। उनका मानना था कि इन तकनीकों का उपयोग कर्मचारियों की प्रबंधन प्रक्रिया को बेहतर बना सकता है। गौरव सोनी, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, ग्लोबल HR, Coforge Company ने बताया कि कैसे वैश्विक HR रणनीतियाँ और तकनीकी नवाचार एक दूसरे के साथ काम करते हैं और संगठन के उद्देश्यों को हासिल करने में मदद करते हैं। हर्ष राज जैन, इंडिया कैंपस हेड, HR, EbixCash ने HR में डिजिटल परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया और यह बताया कि AI कैसे कर्मचारियों के अनुभव और प्रदर्शन को बेहतर बना सकता है। डॉ. अजय शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, IBM ने HR में तकनीकी नवाचार और इसके प्रभाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने AI और मशीन लर्निंग के उपयोग से HR प्रक्रियाओं में सुधार के अवसरों की ओर इशारा किया।
अवधेश पांडे, प्रोजेक्ट हेड, ने Capgemini में अपने अनुभव के बारे में बताया और HR क्षेत्र में AI और मशीन लर्निंग के द्वारा बदलाव की दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
तकनीक के उपयोग की जानकारी
दीपक चौधरी, फाउंडर, 3FI Tech: ने अपने स्टार्टअप 3FI Tech के माध्यम से AI और मशीन लर्निंग के उपयोग पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इन तकनीकों का उपयोग छोटे और मझोले व्यवसायों को फायदा पहुंचा सकता है। प्रियंका को-फाउंडर, 3FI Tech ने छोटे व्यवसायों के लिए AI के लाभों के बारे में बात की और इसके द्वारा कर्मचारियों के लिए नए अवसर पैदा करने के तरीके पर चर्चा की। अक्षय, प्रोजेक्ट हेड और मैनेजर, Cyberx ने Cybex में AI और मशीन लर्निंग के प्रभाव के बारे में बताया और किस प्रकार ये तकनीकें प्रबंधन प्रक्रियाओं को और अधिक कुशल बनाती हैं, इस पर चर्चा की। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुनील मिश्रा ने AIMT के महत्व और इसके छात्रों को उद्योग में आने वाले नए अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस समिट का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक दुनिया के अनुभव से जोड़ना है।

