द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में वार्षिक टेकफेस्ट इनोविजन-2026 बृहस्‍पतिवार को समाप्‍त हो गया । कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रोफेसर राज कमल बत्रा तथा मीडिया प्रभारी प्रोफेसर शरद माहेश्वरी ने बताया कि फेस्ट में एनसीआर के 35 से अधिक कालेजों तथा विश्वविद्यालयों के 1200 से अधिक छात्रों ने 24 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। समापन समारोह में कोड क़ौटेलिस्ट, रोबो रेस, टेक पिकासो, वालीबाल, कैरम, शतरंज, बैड मिंटन, एथेलेटिक्स, टेक किवज, डाँस,रंगोली, जिगरबाज, ट्रैजर हंट, तथा शार्क टैंक सहित 24 स्पर्धाओं के विजेता तथा उपविजेता को निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रोफेसर शक्ति प्रकाश, डीन छात्र क़ल्याण प्रोफेसर नैमपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया।

यह टीम बनी विजेता
बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में आईआईएलएम के चैतन्य तथा महिला वर्ग में जेपी इंस्टीट्यूट से काशवी विजेता रहे। फुटबाल का फाईनल मुकाबला आईआईएमटी तथा अमेटी विश्वविद्यालय की टीम के बीच हुआ, मुकाबले में अमेटी विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही। वालीबाल में आईईसी बी.टेक तथा गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीच फाईनल मुकाबला हुआ। गलगोटिया की टीम विजेता रही। शार्क टैक में एसआरसीसी के आरीब सैफी विजेता तथा आकृति तथा शीरिन उपविजेता रही। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र , ट्राफी तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।