-सूफी नाइट में प्रसिद्ध कलाकार अनंदिता बसु ने दी प्रस्तुति
-कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संगीत कलाकारों ने भी भरा रंग
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित I Business Institute में सूफी नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सूफी नाइट से कॉलेज का परिसर संगीत और आध्यात्मिकता के रंग में रंग गया। यह संध्या विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गई, जहां संगीत ने दिलों को जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं प्रसिद्ध कलाकार Prof Anandita Basu, जिन्होंने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत सूफी गीतों ने वातावरण को एक अलग ही ऊर्जा और शांति से भर दिया। साथ ही कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभाशाली संगीतकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से शाम को और खास बना दिया। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने पारंपरिक सूफी संगीत को आधुनिक शैली के साथ प्रस्तुत कर एक अनूठा संगम तैयार किया।

छात्रों ने लिया आनंद
सूफी नाइट में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और संगीत की धुनों पर झूमते हुए इस शाम का भरपूर आनंद लिया। आयोजन के दौरान छात्रों ने भी कलाकारों के साथ सुर से सुर मिलाया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तरोताजा करने का अवसर भी प्रदान किया। संस्थान प्रबंधन ने इस सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज में आयोजित सूफी नाइट-2026 ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संगीत के माध्यम से भावनाओं को अभिव्यक्त करने और लोगों को जोड़ने की शक्ति अद्भुत होती है।


