द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उद्घोष-2026 का आयोजन कियाा गया। कॉलेज परिसर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में छात्र, संकाय सदस्य और वरिष्ठ नेतृत्व ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने किया। रमन हॉल में ओपन माइक के तहत कविता, स्पोकन वर्ड और तात्कालिक प्रस्तुतियाँ हुईं। नायडू हॉल में अंग्रेज़ी वाद-विवाद, ईजीडी लैब (कमरा 239) में टी-शर्ट पेंटिंग और टैटू मेकिंग, कमरा 339 में शॉर्ट फिल्म स्क्रीनिंग और कमरा 340 में फोटो हंट हुआ। मूवी क्विज़ और डंब शराड्स ने दर्शकों को आकर्षित किया। हिंदी वाद-विवाद में विषय पर टीमों ने अपनी-अपनी राय व्यक्त की। टंग ट्विस्टर ने प्रतिभागियों की गति और उच्चारण की परीक्षा ली। मुख्य आकर्षण ट्रेज़र हंट रहा, जो 2 बजे रमन हॉल से शुरू हुआ और देर तक चलता रहा। दर्शक टीमों का पीछा करते हुए फिनिश तक पहुँचे।

