-प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों की टीम ने लिया था हिस्सा
-ग्रेटर नोएडा की टीम मेकालाइट्स बनी द्वितीय रनर-अप
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गलगोटिया विश्वविद्यालय में आईएसआईई (Imperial Society of Innovative Engineers) द्वारा आयोजित ई-बाइक फाइनल्स 2026 का समापन उत्साह और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों की टीमों ने भाग लेकर तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र की टीम एयरावत ने ओवरऑल विजेता का खिताब जीता। आरवीआर एंड जेसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आंध्र प्रदेश की टीम फाल्कन प्रथम रनर-अप और गलगोटिया विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा की टीम मेकालाइट्स द्वितीय रनर-अप रही।
इन टीमों को मिला विशेष पुरस्कार
प्रतियोगिता के विशेष पुरस्कारों में थियागरजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तमिलनाडु की टीम यूरेका को बेस्ट ड्यूरेबिलिटी, टीम एयरावत को बेस्ट सेल्फ-मैन्युफैक्चर्ड व्हीकल व ड्यूरेबिलिटी रनर-अप, अमृतवाहिनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र की टीम ब्रह्मा को बेस्ट एक्सेलेरेशन, टीम फाल्कन को बेस्ट ऑफ-रोड टेस्टिंग, टीम मेकालाइट्स को ऑफ-रोड रनर-अप व फ्यूचर अवॉर्ड, श्री रायेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी, गोवा की टीम अल्टीमेट को बेस्ट हिल क्लाइंब तथा एपी शाह इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराष्ट्र की टीम मॉडिफाइड ऑटो क्लब को बेस्ट विमेन पार्टिसिपेशन का सम्मान मिला। विशेष रूप से टीम मेकालाइट्स ने तीन प्रमुख उपलब्धियां हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जो विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं और संस्थान की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व उनकी टीम का परिणाम रहा। यह प्रतियोगिता ई-मोबिलिटी में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ छात्रों और उद्योग के बीच की दूरी कम करने तथा भविष्य के इंजीनियरों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुई।

