द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने देवटा गांव में स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सिस्टम लगवाया। क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बताया कि क्लब द्वारा यह प्रयास आने वाले समय में बच्चो की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किया गया। क्लब द्वारा बच्चों को ड्राइंग बुक व चिप्स भी वितरित किए गए जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। इस अवसर पर मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, श्रुति सिंघल, विक्की पंडित, निधि रानी तायल,अरुण नाथ तिवारी, अनिल कुमार सिंह, निशा गुप्ता, जया गुप्ता, दीक्षा सिंह, रविता, रिंकी शर्मा, संगीता, नरेंद्र कुमार, संजय आदि लोग उपस्थित थे ।

