द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-3, ग्रेटर नोएडा में मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माताओं के निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और त्याग को सम्मान देने हेतु आयोजित हुआ। सभी माताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के जीवन निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई। शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक नृत्य प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ दिया। उनकी सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियों ने माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से व्यक्त किया, जिससे पूरा वातावरण भावनाओं और आनंद से भर गया। कार्यक्रम में मेलोडी से मेमोरीज़, से इट, शॉट इट, विन इट, हाउजी, रैम्प वॉक तथा ऊर्जावान डांस फ्लोर जैसी मनोरंजक गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम को जीवंत एवं यादगार बना दिया। रैंप वॉक ने आत्मविश्वास और आकर्षण की सुंदर झलक प्रस्तुत की, वहीं डांस फ्लोर ने सभी को खुशी और उत्सव के रंग में एक साथ जोड़ दिया। सभी माताओं को प्रेम और सम्मान के प्रतीक स्वरूप आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए।



