-जिले में विभिन्न स्थानों पर बिल्डरों के द्वारा किया जा रहा भूजल दोहन
-प्रतिदिन नाले में जा रहा लाखों लीटर पीने योग्य पानी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जिले में विभिन्न स्थानों पर बिल्डरों के द्वारा भूजल दोहन कर प्रतिदिन लाखों लीटर पीने योग्य पानी नालियों में बहाया जा रहा है। मामले की लगातार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा मामले का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। भूजल दोहन बंद न हो करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय डीएम कार्यालय सूरजपुर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके साथ बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य भी बैठे हैं। शहर के विभिन्न संगठनों के साथ ही लोगों के द्वारा भी उन्हें सहयोग दिया जा रहा है।
Greater Noida: भूजल दोहन के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रवीण भारतीय ने डीएम कार्यालय सूरजपुर में शुरू की
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल @chpbhartiya @GreaterNoidaW @dmgbnagar @AlokNagar12 pic.twitter.com/ryEgY2cxbm— The News गली (@The_News_Gali) May 11, 2026
जनहित में लिया निर्णय
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया यह आंदोलन क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भूजल दोहन, पर्यावरण संरक्षण, किसानों की समस्याएं, प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों की मनमानी व लूट, लीज डीड के अनुसार स्थानीय किसानों के बच्चों को शिक्षा एवं इलाज में छूट, नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर है। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि लंबे समय से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं के समाधान हेतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर अब जनहित में यह लोकतांत्रिक भूख हड़ताल आंदोलन प्रारंभ की गईं। भूख हड़ताल में क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया और समर्थन दिया। इस अवसर पर ब्रह्मपाल कपासिया, बलराज हूंण, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, यतेंद्र नागर, बालेश्वर नागर, राकेश नागर, एडवोकेट अनिल भाटी, विजय शर्मा, सुशील प्रधान, मलखान यादव, बसंत भाटी, मोहित अधाना, गजराज भाटी, दिव्यकेश भाटी, मुकेश सोलंकी, शिवम भाटी, फूलकुवर,रिंकू, वेदपाल चौधरी, धीर सिंह, सतेंद्र, आकाश नागर, हरेंद्र कसाना, अजय नागर, कैप्टन नरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
