-सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ विवादित बयान
-सपा के लोगों ने भी राजकुमार भाटी के खिलाफ खोला मोर्चा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजकुमार भाटी अक्‍सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। बयानों में उनके निशानें पर अक्‍सर ब्राह्मण समाज ही होता है। एक बार फ‍िर उन्‍होंने ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्‍होंने ब्राह्मण की तुलना वैश्‍या से की। कहा कि वैश्‍या तो भली हो सकती है लेकिन ब्राह्मण नहीं। उनका यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्राह्मण के साथ ही अन्‍य समाज के द्वारा भी राजकुमार भाटी के बयान की कड़ी निंदा की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि दिए गए बयान पर राजकुमार भाटी सार्वजनिक मंच पर ब्राह्मण समाज से माफी मांगे।

सपा के लोग भी नाराज
राजकुमार भाटी पूर्व में भी कई बार अपने बयानों से ब्राह्मण समाज को अपमानित कर चुके हैं। इस बार उनके द्वारा दिए गए बयान पर उनकी पार्टी के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है। उत्‍तर प्रदेश समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी नोएडा के महानगर सचिव चिराग पंडित ने राजकुमार भाटी के बयान की निंदा की है। उन्‍होंने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि घटिया व्‍यक्ति को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाएं। साथ ही ब्राह्मण समाज ने भी राजकुमार भाटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा द्वारा राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर विधानसभा चुनाव में सपा के बहिष्‍कार की चेतावनी दी है।