-फायर विभाग की सतर्कता से नहीं फैल पाई आग
-आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी में DMRC फोम कंपनी में मंगलवार दिन में आग लग गई। आग कंपनी में बाहर की तरफ रखे सामान व अन्‍य चीजों में लगी थी। आग लगते ही वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तत्‍काल सूचना फायर विभाग को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर फायर विभाग के 3 वाहनों ने कुछ घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। यदि आग अधिक फैलती तो भारी नुकसान हो सकता था। आग के कारण वहां पर रखा काफी सामान जल गया। आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल सका है।

आसमान में धुएं का गुबार
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया आग लगने की सूचना विभाग को लगभग 14.09 बजे मिली थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 3 फायर सर्विस यूनिट्स जिनमें 2 गाड़ी इकोटेक 1 एक गाड़ी सूरजपुर की मदद से फायर फाइटर्स की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। आग को कंपनी की मुख्य बिल्डिंग तक फैलने से रोक लिया गया। आग प्लॉट नंबर एच-1 में स्थित फोम कंपनी के बाहरी हिस्से में मौजूद स्क्रैप और वहां उगी सूखी घास-फूस में लगी थी।

राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।