-स्‍कूल के 100 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्राप्‍त की सफलता
-कॉलेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सीबीएसई ने बुधवार को बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। एस्‍टर स्‍कूल के छात्रों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग की प्रतिभाशाली छात्रा रिषिका सिन्हा ने 98 .4 तथा प्रतिष्ठा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि विज्ञान वर्ग में व्यातला धात्री ने 98.2 प्रतिशत एवं अर्जुन गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कला संवर्ग में सर्वोच्च अंक तान्या तायल 97 प्रतिशत तथा कास्वी गुप्ता 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। परीक्षा में विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर स्‍कूल प्रबंधन ने सभी को उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की बधाई दी।

प्राप्‍त किए 100 प्रतिशत अंक
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भी विद्यालय की शैक्षिक गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। विभिन्‍न विषयों में स्‍कूल के छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्‍त किया। इसमें प्रमुख रूप से गणित में 100, हिंदुस्तानी म्यूज़िक में 100,मनोविज्ञान में 100,फाइनआर्ट-100,कंप्यूटर साइंस में 99, अंग्रेजी में 99, भूगोल में 99,फिजिकल एजुकेशन में 99 ,फिजिक्स में 98 ,अकाउंटेंसी में 98 ,हिंदी में 97,राजनीति विज्ञान में 97 ,अर्थशास्त्र में 97 ,बीएसटी में 97, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस में 97 व इतिहास 96 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर संस्थान समूह के अध्यक्ष डॉ वीके शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों के समर्पण और सहयोग की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।