-आरोपित को गिरफ्तार करने में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता
-पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है गौरव खन्ना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: एनसीआर के विभिन्न कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को नशीले पदार्थ ड्रग्स, चरस, गांजा व अन्य की सप्लाई करने वाले शातिर गौरव खन्ना को गिरफ्तार करने में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। गौरव के द्वारा डार्क वैब एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कम्यूनिटी ग्रप बनाकर छात्रों को नशे का सामान बेंचा जाता था। आरोपित को एसटीएफ ने परीचौक के पास से गिरफ्तार किया। इसी गैंग के एक अन्य सदस्य करन राजीव को कुछ सप्ताह पूर्व गाजियाबाद से गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से नशीले पदार्थों के साथ ही अन्य सामान भी बरामद हुआ था।
जा चुका है जेल
गौरव खन्ना ने पूछताछ पर बताया कि बीबीए की पढ़ाई की है। पढाई के दौरान ही उसने अपने साथी स्ट्रडेंट हेमराज की हत्या कर दी थी। घटना में वह लगभग 10 माह तक जेल में रहा था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरीदाबाद में फाइनेंस का काम शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के कर्ड मकदमों में भी जेल जा चुका है। जिला न्यायालय फरीदाबाद के द्वारा 02 वर्ष की सजा भी सुनाई गईं है, जिसमें जमानत पर है। 2019 से थार्डलैंड से डम्पोर्टिड गांजा OG मंगाकर तथा हिमाचल से चरस मंगाकर एवं डार्क वैब से अन्य मादक पदार्थ मंगाकर ऑनलाईन तरीके से बिकी करना प्रारम्भ कर दिया। इसके द्वारा विभिन्न कॉलेजों एवं हॉस्टल के व्हाट्सएप्प ग्रुपों में जुड़कर उनमें इस प्रकार के मादक पदार्थो का प्रचार करके छात्रों को ऑनलाइन मादक पदार्थ देने का काम किया जा रहा था।गौरव ने एसटीएफ को बताया कि डार्क वैब पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफियाओं से जुड़कर उनसे मादक पदार्थ मंगाता था। इसके लिए यह किप्टो करंसी से भुगतान करके एक फर्जी पते पर कॉरियर के माध्यम से मादक पदार्थ मंगाता था।
