द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय एग्नेल सवॉयर फेयर– सुर ताल आकृति 2.0 में खेल एवं प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ अंतर-विद्यालयी बास्केटबॉल टूर्नामेंट के साथ हुआ। प्रतियोगिता में 35 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हुए मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में कायिका संगम के अंतर्गत एथलेटिक्स एवं स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही कला संगम का उद्घाटन हुआ, जिसमें 23 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना सुश्री टी. रेड्डी लक्ष्मी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समर्पण, दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। महोत्सव का समापन शनिवार को शेष प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ होगा। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।