द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित रैली का शुभारंभ अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन्स सूरजपुर से किया।

रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स से शुरू होकर सूरजपुर घंटा चौक, एलजी चौक होते हुए परीचौक पहुंची। इसके बाद वापस रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर रैली का समापन हुआ।

90 दोपहिया वाहन हुए शामिल
रैली में विभिन्न थानों के 90 दोपहिया वाहनों पर 90 महिला और 90 पुरुष समेत कुल 180 पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने तिरंगा लहराते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। साथ ही नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स आरके गौतम, एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।