द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:.महिलाओं के द्वारा उदमन होटल में हरियाली तीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें डांस एवं म्यूजिक, तंबोला, प्रश्नोत्तरी, रैंप वॉक तथा मिस तीज प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। रैंप वॉक में अर्चना बुसरा ने पहला, ज्योति वशिष्ठ ने दूसरा व शिल्पा ने तृतीय पुरस्कार जीता। Malabar Gold की ओर से सभी विजेताओं को आकर्षक रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने Malabar Gold के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन उत्साह, सौहार्द और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम आयोजक अंजू पुंडीर, मंजू गुप्ता, सुमन शर्मा, पूनम यादव व हिमानी ने सभी प्रतिभागी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल एवं स्मरणीय बनाया।
