द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जाट समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं द्वारा सेक्टर पाई-2 स्थित स्वर्ण पैलेस में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वागत सीमा चौधरी, लक्ष्मी पूनिया एवं अनीता चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में सबसे बुजुर्ग महिला प्रेमवती ने उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कृष्णा चौधरी, नीता नादर, अनुपमा अत्री को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में आधुनिक संगीत के साथ-साथ लोकगीतों पर भी सामूहिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए तारा चौधरी , प्रविता सिंह,गीता सिंह, संगीता चौधरी, सरला चौधरी, रीना चौधरी, ज्योति सिंह, सरोज चौधरी एवं अन्य उपस्थित सदस्यों का सहयोग रहा।