-जन्मदिवस को खेल भावना के साथ मनाने पर हुई चर्चा
-खिलाडियों की प्रतिभा को किया जाएगा प्रोत्साहित
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर हॉकी एसोसिएशन द्वारा हॉकी के महान खिलाड़ी एवं जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स डे आयोजित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्पोर्ट्स डे के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। गौतम बुद्ध नगर हॉकी एसोसिएशन का उद्देश्य जिले में हॉकी एवं अन्य खेलों को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं मंच प्रदान करना है।
ध्यानचंद का जीवन प्रेरणाश्रोत
बैठक में एसोसिएशन के महासचिव सरदार मंजीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन देश के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस पर स्पोर्ट्स डे का आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों एवं आयोजन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक मे राकेश कटियाल, सरदार मनजीत सिंह, असीम शर्मा, हरेंद्र भाटी, नीरज, दिलीप,अफजल,चंद्रमणि शर्मा,धनंजय सिंह,चंदन, सचिन भाटी,शिवम भाटी उपस्थित रहे।
