द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की बैठक गांव अमरपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिले सिंह प्रधान एवं संचालन विक्रम नागर ने किया। इस मौके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की यमुना प्राधिकरण किसानों का शोषण कर रहा है। बड़ी संख्‍या में किसान बैकलीज, आवासीय भूखंड 64.7 प्रतिशतअतिरिक्त मुआवजा, रोजगार सहित आदि समस्याओं को लेकर भटक रहा है। किसानों की विभिन्‍न समस्‍याओं को लेकर 22 अक्टूबर को यमुना प्राधिकरण पर बडी महापंचायत होगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर ने कहा आज सगठन का विस्तार करते हुए विक्रम नागर को मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही सैकड़ों लोगों ने सगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रताप नागर , सतपाल नागर , जीतू गुर्जर, सरजीत नागर , धीरज सिह ,जगराम सिह , सरदा प्रधान, विजेंद्र आर्य, सोविनदर चेची ,तुषार कोशिक सहित आदि लोग मौजूद थे।