-महेंद्र सिंह के पौत्र हंसराज टिकैत ने किया कार्यालय का उदघाटन
-महेंद्र सिंह के किस्‍सों को रागिनी के माध्‍यम से किया याद

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक, किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती पर नलगढ़ा गांव स्थित नवनिर्मित कार्यालय पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की पुत्रवधु निकिता टिकैत एवं चौधरी चरण सिंह टिकैत के पौत्र हंसराज टिकैत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। किसानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए 91 पौधारोपण किया गया, रोटरी क्लब के सहयोग से 51 रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ और विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर देश भक्ति रागनी एवं बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किस्सों से किसानों को रागिनी के माध्यम से अवगत कराया गया।

एकता में ताकत
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि बाबा टिकैत ने सिखाया था कि किसान एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। आज का ये सेवा महोत्सव उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है। इस अवसर पर विमला खटाना, ममता डेढा, रेखा भाटी,सत्तो देवी भाटी, सरदार मंजीत सिंह, राजे प्रधान, राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, अनित कसाना, ललित चौहान, भगत सिंह प्रधान, हरेंद्र भाटी, रॉबिन नागर, सुनील प्रधान, बेली भाटी, अमित जैलदार, अरविंद, नागेश, अमित, संदीप खटाना, विनोद पंडित, बेगराज प्रधान, सुंदर भूडा सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।