-प्रतियोगिता में अपने वाहन स्वयं डिजाइन करते हैं विद्यार्थी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: गलगोटियास यूनिवर्सिटी में Formula Imperial & Indian Karting Race 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 14 राज्यों के 37 इंजीनियरिंग संस्थानों की 40 टीमें ऑटोमोटिव डिजाइन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और टिकाऊ परिवहन से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। Imperial Society of Innovative Engineers (ISIEINDIA) द्वारा आयोजित और गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सह-आयोजन में हो रहे आयोजन में IKR Go-Kart और Formula Imperial श्रेणियों में प्रविष्टियां शामिल हैं। प्रतियोगिता की खास बात है कि विद्यार्थी अपने वाहन खुद डिजाइन करते हैं, बनाते हैं और दौड़ाते हैं। क्लास में सीखी बातों को वास्तविक इंजीनियरिंग समस्याओं पर लागू करते हैं और प्रमुख तकनीकी संस्थानों के साथियों से प्रतिस्पर्धा करते हैं। उद्घाटन समारोह में MSME Chamber of Commerce, JK Tyre Motorsports, Liqui Moly और IFEVA के प्रतिनिधि मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों से उभरती तकनीकों, उद्योग की अपेक्षाओं और उद्यमिता पर बातचीत की।

यहां की टीम ले रही हिस्सा
प्रतियोगिता में IIT Roorkee, NIT Warangal, NIT Calicut, NIT Raipur, Jadavpur University, VIT, SRM Institute of Science and Technology, KIIT और Thapar Institute of Engineering & Technology शामिल हैं। टीमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, केरल, हरियाणा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से पहुंची हैं। गलगोटियास यूनिवर्सिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि इस ट्रैक पर उतरा हर वाहन विद्यार्थियों ने डिजाइन किया, बनाया और परखा है। उद्योग इंजीनियरिंग शिक्षा से यही चाहता है, और IKR-2026 वास्तविक प्रतिस्पर्धा के बीच 40 टीमों को इसी अनुभव से गुजारता है। अब टीमें IKR-2026 के प्रतिस्पर्धी चरणों में प्रवेश कर रही हैं, जहां निर्णायक उद्योग-उन्मुख प्रारूप में डिजाइन, इंजीनियरिंग संबंधी फैसलों, नवाचार और टीमवर्क के आधार पर उनके वाहनों का मूल्यांकन करेंगे।


