द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : बिसरख थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव में बुधवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस दौरान मकान में मौजूद गुड्डू केवट (32) धुएं की चपेट में आ गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आग लगने के कारणों की जांच समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
।
