-MSME उद्यमियों की साझा समस्याओं पर हुआ विमर्श

-IIA की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा पर डाला गया प्रकाश

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के ग्रेटर नोएडा चैप्टर के तत्वावधान में रॉयल हैबिटेट सेंटर (तिवोली), ग्रेटर नोएडा में मेरठ जोन-3 की ज़ोनल मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न चैप्टर्स के पदाधिकारियों सहित लगभग 70 MSME उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर सचिव हिमांशु पाण्डेय ने किया। चेयरमैन सरबजीत सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, क्षेत्रीय चेयरमैन राकेश बंसल तथा विभिन्न चैप्टर्स से आए पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का स्वागत किया। राकेश बंसल ने ज़ोनल मीटिंग की उपयोगिता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। राजीव बंसल ने IIA की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा तथा MSME उद्यमियों की साझा समस्याओं के समाधान हेतु संगठनात्मक एकजुटता एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विचार रखे।

ऋण सुविधाओं की दी जानकारी
SIDBI, दिल्ली के रितेश सिंह, DGM एवं रित्विज शर्मा , AGM ने MSME इकाइयों के लिए SIDBI की वित्तीय योजनाओं एवं सुलभ ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं जगमोहन सिंह एवं मनीषा सिंह , ADCP Traffic ने यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन पर उद्यमियों को जागरूक किया। जगमोहन सिंह ने लिक्विडिटी एवं कैश फ्लो मैनेजमेंट के महत्व पर भी उपयोगी विचार साझा किए। बैठक में गाजियाबाद चैप्टर के चेयरमैन हर्ष अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं उनकी टीम, सिकंदराबाद चैप्टर के चेयरमैन प्रमोद शर्मा एवं उनकी टीम तथा बुलंदशहर चैप्टर के चेयरमैन एवं उनकी टीम ने सहभागिता की। ग्रेटर नोएडा चैप्टर से चेयरमैन सरबजीत सिंह, बीआर भाटी, विशारद गौतम, जेड. रहमान, जेएस राणा, विपिन महाना, नवीन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विजय गोयल एवं सर्वेश गुप्ता सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।