-अभिभावकों को भी सताता रहता है डर
-शिकायत के बाद भी संज्ञान नहीं ले रहा प्राधिकरण
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:डेल्टा तीन सेक्टर में स्थित जीसस एंड मेरी स्कूल में 2500 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल के ठीक सामने गहरी व लंबी नाली है। नियम के तहत नाली को कवर किया जाता है लेकिन नाली कवर नहीं की गई है। इस कारण नाली में विद्यार्थियों के गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है। स्कूल प्रबंधन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखकर कई बार मांग की कि नालियों को कवर करा दिया जाए लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

पढ़ते हैं 2500 विद्यार्थी
स्कूल में लगभग 2500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसमें बड़ी संख्या में कम उम्र के विद्यार्थी भी हैं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद विद्यार्थी बाहर खेलने लगते हैं, ऐसे में उनके नाली में गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है। अभिभावकों को भी डर सताता है कहीं उनके बच्चे नाली में न गिर जाएं। साथ ही खुली नालियों के कारण बदबू भी आती रहती है। स्कूल प्रबंधन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों से अपील की है कि नालियों को कवर करा दिया जाए।



