-प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की थी जांच

-कंपनी एयरपोर्ट के पास बना रही है अपनी इकाई

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दिल्‍ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्‍तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। प्रदूषण को देखते हुए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। बावजूद ईकोटेक-10 में Avaada Electro कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। रोक के बावजूद निर्माण कार्य होने की शिकायत लोगों ने प्रदूषण विभाग में की थी। मौके पर पहुंचकर विभाग की टीम ने जांच की। जांच में शिकायत सही मिलने पर विभाग की टीम ने 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

डीएम के आदेश पर कार्रवाई

प्रदूषण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लगातार निर्माण कार्य जारी था। निर्माण में जेसीबी सहित अन्‍य मशीनें भी लगीं थीं। इस कारण प्रदूषण फैल रहा था। विभाग की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर पूरी जानकारी डीएम व अन्‍य अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कंपनी पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की कार्रवाई की गई।