-किसानों को 10 प्रतिशत प्लाट देने की रखी मांग
-भाजपा नेताओं के सभी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखने का मिला आश्वासन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रकम सिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में अपर मुख्य सचिव और औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार से मिला। किसानों का नेतृत्व करते हुए रकम सिंह भाटी ने किसानों की प्रमुख मांगों को अपर मुख्य सचिव के सामने रखा। मांग की कि किसानों को 10 प्रतिशत का प्लाट दिया जाए। साथ ही मांग की कि किसानों की बैकलीज की समस्या का भी समाधान किया जाए और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। आलोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा किसानों की जिन मांगों को रखा गया है उसे मुख्यमंत्री सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

किसान कर रहे हैं आंदोलन
इस अवसर पर रकम सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास में किसानों का अहम योगदान है। विकास कार्यों के लिए किसानों ने अपनी जमीन दी है। ऐसे में किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। अपना हक पाने के लिए किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। रकम सिंह भाटी का कहना है कि किसानों के हक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बड़ी घोषणा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में नरेंद्र, चैनपाल प्रधान, अजीत मुखिया, जयवीर पहलवान, संजीव भाटी, लखन भाटी, अमित भाटी, नवीन भाटी, मोहित, राजू भाटी शामि
ल थे।
