-छात्रों को साढ़े चार करोड़ की स्कॉलरशिप देने का निर्णय
-NAAC मान्यता के साथ कॉलेज AI-Enabled Campus
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने स्वायत्त (Autonomous) संस्थान का दर्जा प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता आधारित शिक्षा और उद्योगोन्मुख शिक्षण प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसके साथ ही संस्थान ने NAAC मान्यता, AI-Enabled Campus, तथा B.Tech (2022–26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट जैसे उल्लेखनीय आयाम स्थापित कर उत्तर भारत के अग्रणी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उपलब्धियों की औपचारिक घोषणा संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉलेज प्रबंधन ने बताई। स्वायत्त संस्थान बनने के बाद अब एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पाठ्यक्रमों का निर्माण एवं अद्यतन स्वयं करेगा। इससे विद्यार्थियों को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त होगी।
कोर्स होंगे डिजाइन
स्वायत्त दर्जा प्राप्त होने के बाद कॉलेज में संचालित कोर्स को उद्योग की आवश्यकताओं एवं भविष्य की तकनीकों के अनुरूप पुनः डिज़ाइन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार, उच्च शिक्षा एवं उद्यमिता के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का मानना है कि उत्कृष्ट शिक्षा प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी तक पहुँचना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान ने आर्थिक रूप से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक मेरिट स्कॉलरशिप योजना लागू की है। संस्थान में योग्य एवं मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर 100 प्रतिशत तक की मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले और कोई भी योग्य विद्यार्थी आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत संस्थान ने सभी पात्र छात्राओं के लिए मेरिट छात्रवृत्ति के अतिरिक्त 10,000 की विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की है।
Greater Noida:एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हुआ ऑटोनोमस,90 प्रतिशत प्लेसमेंट के साथ उच्च शिक्षा में स्थापित की नई पहचान pic.twitter.com/IvVOU9zBVP
— The News गली (@The_News_Gali) June 29, 2026
AI-सक्षम कैंपस एवं उत्कृष्ट प्लेसमेंट
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने पूरे परिसर को AI-Enabled Campus के रूप में विकसित किया है। विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, AI Tools, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ एवं भविष्य की तकनीकों पर आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान में स्थापित Intel GPU आधारित अत्याधुनिक AI Computing Infrastructure विद्यार्थियों को Artificial Intelligence एवं High Performance Computing पर शोध एवं नवाचार का अवसर प्रदान करेगा। एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन पूनम शर्मा का कहना है कि स्वायत्त दर्जा हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि स्वायत्त दर्जा प्राप्त होने के बाद संस्थान की पूरी शिक्षण प्रणाली को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनः डिज़ाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान ने 10–12 वर्षों के कॉर्पोरेट अनुभव वाले विशेषज्ञों की इन-हाउस कॉर्पोरेट ट्रेनिंग टीम तैयार की है, जो विद्यार्थियों को Artificial Intelligence, Cloud Computing, Cyber Security, Data Science, Data Analytics एवं IoT जैसी नवीनतम तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी।


