-छात्र अभिषेक ने कॉलेज में कंप्यूटर साइंस से की थी इंजीनियरिंग
-छात्र के परिजन ने कॉलेज की शिक्षा गुणवत्ता को सराहा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट कॉलेज के छात्र अभिषेक को बड़ी सफलता मिली है। उनका चयन भारत की नवरत्न पी एसयू – गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड-GAIL में अच्छे पैकेज पर हुआ है। अभिषेक ने एक्यूरेट कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। अभिषेक ने इस मिथक को भी तोड़ दिया कि बी टेक-सीएसई करने के बाद सरकारी नौकरी नहीं प्राप्त की जा सकती है। अभिषेक के चयन पर कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी। अभिषेक व उनके परिजन ने कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता को सराहा।
GATE में अच्छी रैंक
GATE-2026 की परीक्षा में अभिषेक को ऑल इंडिया में 620 रैंक मिली थी। पहले प्रयास में ऑल इंडिया 620 रैंक लाकर पूरे नॉलेज पार्क का नाम रोशन किया था। अभिषेक ने बताया कि फर्स्ट ईयर से ही सॉफ्ट स्किल, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर के फंडामेंटल सब्जेक्ट्स हमारे फैकल्टी मेंबर्स ने बहुत अच्छे से पढ़ाया। GATE के क्वेश्चन पेपर्स को रेगुलर अंतराल पर सोल्व कराया गया। टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस से ही मुझे ये शानदार सफलता प्राप्त हुई। संस्थान के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने कहा कि यह हमारे ट्रेनिंग, रिसर्च एंड इनक्यूबेशन सेल और फैकल्टी मेंबर्स की कड़ी मेहनत का फल है। कॉलेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने छात्र और उसके माता-पिता को बधाई दी। कहा की हम आने वाले समय में GATE एग्जाम की अलग से स्पेशल क्लास करवायेंगे तथा अधिकतम छात्र GATE एग्जाम क्वालीफाई करें ऐसा प्रयास करेंगे।


