द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में सराहनीय कार्य किया गया। दनकौर स्थित जन कल्याण वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए संस्था द्वारा 1 वाशिंग मशीन व 6  कूलर दान में दिए गए। वृद्धाश्रम में पुरुष व महिलाएँ मिलाकर लगभग 75 बुजुर्ग रह रहें हैं। गर्मी में उन लोगों की आवश्‍यकता को देखते हुए सामान दान दिया गया।
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने इस नेक कार्य के लिए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और किए गए कार्य की सराहना की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्‍यक्ष मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, आलोक गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, अनूप वर्मा, पदमा वर्मा, कपिल शर्मा, तरंग तायल, शुभम गोयल, राकेश शर्मा, नरेश मित्तल, नवीन चिकारा सहित अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।