द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:खैरपुर गुज्जर गांव में भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम ने संगठन का विस्तार किया। राजेश खारी को जिला ध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, सतवीर गुज्जर को प्रदेश महासचिव, राजेन्द्री खारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, चौधरी श्याम सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, चौधरी रविन्द्र सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और चौधरी हरीराज सिंह को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अजयपाल प्रमुख, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव सोनवीर सिंह खुटेल ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण चौधरी, विपिन चौधरी जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, युवा जिलाध्यक्ष दीपक गुज्जर, वंश चौधरी, प्रवीण शर्मा, संतरा देवी, बुधराम खारी, धीरज खारी, अमित खारी , धीरेन्द्र खारी, समीर खान, कैफ़ खान , अजीत पंडित, मोहित चौधरी, पिंटू चौधरी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।