द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी का जीत का सिलसिला लगातार जारी है। रंजीत पहलवान ने बताया कि खुर्जा के गाव फिरोजपुर में राजा सूरजमल भारत केसरी दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें गौतबुद्धनगर जिले के गांव जमालपुर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी ने राजा सूरजमल भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया। दंगल में जोंटी भाटी ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा के पहलवान अर्जुन को11-0 से हराया और सेमीफाइनल में दिल्ली के पहलवान लक्ष्य को 8-0 से हराया। फाइनल में हरियाणा के रजत रूहिल को 13-10 से हराया और राजा सूरजमल केसरी का खिताब जीता।इससे पहले भी जोंटी अनेक बार भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं।उलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, यशवीर पहलवान, योगी भाटी, वनिश प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेन्द्र भाटी, रविन्द्र भाटी, राजेश भाटी, अमित भाटी, ब्रिजेश भाटी, छोटू, चमन कसाना, पवन भाटी, सुमित भाटी सहित अन्य लोगो ने भी जोंटी को बधाई दी।

