द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्‍सपो मार्ट के डायरेक्‍टर जनरल डॉ. राकेश कुमार ने आर्या फैशंस इकाई का दौरा किया। फैक्ट्री दौरे के दौरान उन्होंने आर्या फैशन्स के सभी शिल्पकारों, कारीगरों एवं महिला कारीगरों से बात की और उनका उत्साह वर्धन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्या फैशन्स के काम करने के तरीके, नियम-अनुपालन, व्यवस्थित कार्य वातावरण और महिलाओं के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की। इस अवसर पर उन्‍होंने कामगारों के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि यह आपके हाथों का कमाल है। आपकी कला और हुनर की वजह से ही भारतीय हस्तशिल्प आज विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयां छू रहा है। आर्या फैशन्स जैसी निर्यात इकाइयां इसी हुनर को गुणवत्ता के साथ विदेशों तक पहुंचाती हैं। उन्होंने महिलाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि आर्या फैशंस की संस्‍थापक खुशबू सिंह एक प्रथम पीढ़ी की महिला उद्यमी हैं। उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से आर्या फैशन्स का एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। उसी तरह हर महिला अपने जुनून और मेहनत से आगे बढ़ सकती है। इस अवसर पर आर्या फैशन्स की संस्थापक खुशबू सिंह जी ने कहा कि आज का दिन आर्या फैशन्स परिवार के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। गुरु पूर्णिमा के दिन डॉ. राकेश कुमार की उपस्थिति हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने हमारी सभी महिला कारीगरों, हस्तशिल्प कारीगरों और कौशल विकास के प्रयासों की सराहना की। उनका संबोधन और उनकी सराहना हमारे कारीगरों और आर्या फैशन्स के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है।