-भोर में तीन बजे से नहीं आ रही है बिजली व पानी
-परेशानियों के बीच लोगों ने जताई भारी नाराजगी

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की सोसायटियों में आए दिन परेशानियां सामने आती हैं। तीन सोसायटियों पंचशील ग्रींस-2, श्री राधा स्‍काई गार्डेन व अजनारा होम्‍स में सुबह लगभग 3 बजे से लाइट नहीं है। सोसायटी में डीजी सेट चल रहा है। बिजली न आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न आने के कारण सोसायटी में पानी की सप्‍लाई भी प्रभावित हो गई। एक-एक बाल्‍टी पानी के लिए लोग परेशान हुए। लंबे समय तक चली जांच के बाद पता चला कि सोसायटी में कुछ इंटरनल प्राब्‍लम हुई है। शाम 6 बजे तक समस्‍या दूर नहीं हो पाई। इस कारण लगभग 15 घंटे तक लोग परेशान रहे।

20 हजार लोग प्रभावित
ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट की पंचशील ग्रींस-2, श्री राधा स्‍काई गार्डेन व अजनारा होम्‍स सोसायटी में लाइट की समस्‍या के कारण वहां पर रहने वाले लगभग 20 हजार लोग प्रभावित हुए। पानी न आने के कारण लोग अधिक परेशान हुए। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। इस कारण काफी लोग सुबह बिना नहाए ही ऑफ‍िस चले गए। काफी लोगों ने खरीदकर पानी मंगाया। गड़बड़ी के लिए लोगों ने सोसायटी प्रबंधन को जिम्‍मेदार ठहराया। शाम को लोगों को ग्रुप पर सूचना दी गई कि 7 बजे तक गड़बड़ी ठीक हो जाएगी।