-पर्यावरणीय नियमों एवं नवीनतम अनुपालन की मिली जानकारी
-70 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्‍सा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB)ग्रेटर नोएडा के सहयोग से उद्यमी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से 70 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर पर्यावरणीय नियमों एवं नवीनतम अनुपालन (Compliance) संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा एवं उनकी तकनीकी टीम ने उद्योगों के लिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवीनतम नियमों एवं अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ रंजीत सिंह, विवेक कुमार, राजेन्द्र कुमार एवं अजीत श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने CAQM (Commission for Air Quality Management) की गाइडलाइन्स, वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय तथा उद्योगों में अपनाई जाने वाली पर्यावरणीय व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।DG Set से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 24 KVA से कम क्षमता वाले जनरेटरों के लिए वर्तमान प्रावधानों के अनुसार किसी अतिरिक्त अनुमति अथवा Dual Fuel (CNG + Diesel) में परिवर्तन की आवश्यकता नहीं है। वहीं निर्धारित क्षमता से अधिक DG Sets के लिए चिमनी (Stack) की निर्धारित ऊँचाई, Emission Norms, Acoustic Enclosure, Noise Control सहित सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन अनिवार्य है।

विभिन्‍न विषयों पर चर्चा
बैठक में उद्योगों में वायु प्रदूषण को कम करने के प्रभावी उपाय, Air Pollution Control System का सही उपयोग, निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज, सामान्य त्रुटियाँ, नोटिस, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति (Environmental Compensation) से बचाव तथा विभागीय अनुपालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्यमियों ने अपनी इकाइयों से संबंधित अनेक तकनीकी एवं कानूनी प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। विकास मिश्रा ने IBA द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का उद्देश्य उद्योगों को जागरूक करना एवं पर्यावरणीय नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वार उद्योगों के लिए सदैव खुले हैं तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी या पर्यावरणीय समस्या के समाधान हेतु उद्यमी सीधे विभाग से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष अजय राणा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी विकास राय, सेक्टर सचिव वीरेन्द्र प्रताप रावल, कार्यकारिणी सदस्य सिमरन खत्री, संजय पंचाल, हर्ष कुमार, विमलेश कुमार, सन्नी कुमार, संजय त्यागी, मुकेश कुमार, पूरन कुमार एवं राहुल नम्बरदार, IBA के वरिष्ठ सदस्य जेद रहमान तथा IBA सदस्य डॉ. चंचल कुमार वार्ष्णेय, चरणजीत सिंह सलूजा एवं अनूप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।