-पीजीडीएम बैच 2026–28 विद्यार्थियों के लिए हुआ कार्यक्रम
-गो ग्लैम थीम पर विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 विद्यार्थियों के स्वागत में इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के ऑडिटोरियम में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। गो ग्लैम थीम पर आयोजित रंगारंग समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, मैनेजमेंट मेंबर वंश गुप्ता तथा डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एसीपी पवन कुमार ने कहा कि कॉलेज का समय केवल डिग्री हासिल करने का नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का भी समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Greater Noida: नॉलेज पार्क स्थित GIMS कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन @GNIOTCollege @swadesh8163 pic.twitter.com/WJHjVr8kdc
— The News गली (@The_News_Gali) September 3, 2026
बने जिम्मेदार नागरिक
इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल बेहतर प्रोफेशनल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, आत्मविश्वासी और सक्षम युवा के रूप में तैयार करना है। वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता ने विद्यार्थियों से संस्थान की विभिन्न अकादमिक, कॉर्पोरेट और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि पीजीडीएम का यह सफर विद्यार्थियों के लिए सीखने, प्रयोग करने और अपने करियर को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।जीआईएमएस के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रैंप वॉक प्रमुख आकर्षण
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण बहुप्रतीक्षित रैंप वॉक रहा। पीजीडीएम बैच 2026–28 के विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और आकर्षक अंदाज के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।रैंप वॉक एवं विभिन्न गतिविधियों के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित उपाधियों से सम्मानित किया गया। इनमें ‘मिस्टर फ्रेशर’, ‘मिस फ्रेशर’, ‘मिस्टर शो स्टॉपर’, ‘मिस शो स्टॉपर’, ‘मिस्टर मैवरिक’ और ‘मिस फैशनिस्टा’ जैसे आकर्षक खिताब शामिल रहे।विजेताओं की घोषणा के साथ पूरा सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। फ्रेशर्स पार्टी का सबसे बड़ा आकर्षण प्रसिद्ध गायक एवं इंडियन आइडल फेम सलमान अली की शानदार लाइव संगीत प्रस्तुति रही। अपनी दमदार और सुरीली आवाज के लिए प्रसिद्ध सलमान अली ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित विद्यार्थियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


