द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना कासना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति और सास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को सिरसा गोलचक्कर के पास से पकड़ा गया।
दहेज हत्या की दी तहरीर
पुलिस ने बताया कि 28 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना कासना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 25 वर्षीय बहन तनु को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। बुधवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित भाटी और उसकी मां किरशन को सिरसा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी ग्राम घंघौला, थाना कासना, जनपद गौतमबुद्धनगर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
