-IIA ने आयोजित की मंथन गोष्ठी व जागरूकता कार्यशाला
-कार्यशाला में बड़ी संख्‍या में उद्यमियों ने लिया हिस्‍सा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), ग्रेटर नोएडा चैप्टर के द्वारा चैप्टर कार्यालय पर पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विषय पर मंथन गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित नए नियमों, आवश्यक अहर्ताओं, पर्यावरणीय अनुपालनों तथा सरकार द्वारा संचालित नई योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संवाद के अंतर्गत उपस्थित उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पादों एवं व्यवसाय का संक्षिप्त परिचय दिया। इस अवसर पर IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने विकास मिश्रा व डॉ. अनुराधा का स्‍वागत किया।

सही जानकारी आवश्‍यक
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के विकास मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, राजेंद्र कुमार ने उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण के नए नियमों, आवश्यक अहर्ताओं, पर्यावरणीय अनुपालनों एवं सरकार की नई योजनाओं के संबंध में आवश्‍यक जानकारी दी। इस अवसर पर Alpika Volortech की ओर से डॉ. अनुराधा, शुभम श्रीवास्तव एवं शांचित कुमार ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 70 से अधिक उद्यमियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान उद्यमियों ने पर्यावरणीय नियमों एवं अनुपालनों से जुड़े विभिन्न प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका आवश्यक समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरबजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरणीय नियमों एवं अनुपालनों की सही जानकारी उद्योगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर भविष्य में भी उद्यमियों और संबंधित विभागों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।