-डीपीएस सोसाइटी के अध्यक्ष वीके शुंगलू ने किया उदघाटन
-विभिन्न खेलों में खिलाडियों ने दिखाया हुनर
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर नोएडा में 30 एवं 31 अक्टूबर को डीपीएस सोसाइटी के तत्वावधान में इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय एथलेटिक मीट गर्ल्स (ओपन)-2026 का आयोजन किया जा रहा है। मीट में देशभर के 44 डीपीएस विद्यालयों की लगभग 250 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। 30 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित एवं डीपीएस सोसाइटी के अध्यक्ष वीके शुंगलू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपना हुनर दिखाया।
Greater Noida: दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में इंटर डीपीएस नेशनल एथलेटिक मीट गल्स का आयोजन https://t.co/N1SGxKZnzC
— The News गली (@The_News_Gali) October 30, 2026

अनुषा सिंह ने दर्ज की जीत
राष्ट्रीय एथलेटिक मीट में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेलों में रोमांचक मुकबले देखने को मिले। गोला फेंक स्पर्धा में डीपीएस दुर्ग की अनुषा सिंह ने प्रथम, डीपीएस दुलियाजान (असम) की जन्माशा काश्या एस. ने द्वितीय तथा डीपीएस चंडीगढ़ की गौतमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बड़ी संख्या में मौजूद खिलाडियों ने तालियां बजाकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में मधु शुंगलू, डीपीएस सोसाइटी की संयुक्त निदेशक डॉली चानना, गौतम बुद्ध नगर के जिला खेल अधिकारी परवेज अली तथा डीपीएस ग्रेटर नोएडा की विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बी. बनर्जी उपस्थित रहे।



