द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं लॉयड स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा संयुक्त रूप से बीफार्म चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी की थीम अखिरी साज– अंतिम सुरों की भावनात्मक प्रस्तुति थी। थीम पर आधारित कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को हृदयस्पर्शी विदाई दी। विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस और कविता पाठ जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने परिचय, रैंप वॉक तथा प्रश्नोत्तर दौर में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मिस्टर एवं मिस टैलेंट, मिस्टर हैंडसम तथा मिस गॉर्जियस/मिस डिवा जैसे विशेष खिताबों से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इन्होंने जीता पुरस्कार
लॉयड स्कूल ऑफ फार्मेसी में मिस्टर हैंडसम यश, मिस गॉर्जियस निकिता, मिस्टर टैलेंटेड तुषार, मिस टैलेंटेड अदिति, मिस्टर फेयरवेल हर्षित एवं मिस फेयरवेल आयुषी रहे। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मिस टैलेंटेड प्रारब्धि, मिस्टर टैलेंटेड विपुल, मिस डिवा मुस्कान, मिस्टर हैंडसम तनिष्क, मिस्टर फेयरवेल सिद्धार्थ एवं मिस फेयरवेल प्रज्ञा रहीं। जूनियरों द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने सीनियर्स के चार वर्षों की यादें ताजा कर दीं, जिससे वातावरण भावुक हो गया। अंत में सीनियर्स ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लॉयड ग्रुप की ग्रुप डायरेक्टर एवं हेड ग्रोथ प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। यहाँ प्राप्त ज्ञान, अनुशासन और मूल्य ही आपके भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं।


