द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अंडरस्टैंडिंग कस्टमर एक्सपेक्टेशन, द पाथवे टू कस्टमर सैटिस्फैक्शन विषय पर आयोजित किया गया। सेमिनार में अंडरस्टैंडिंग कस्टमर एक्सपेक्टेशन, द पाथवे टू कस्टमर सैटिस्फैक्शन के माध्यम से चर्चा की गई कि ग्राहकों की अपेक्षाओं को समझकर ही पूर्ण संतुष्टि प्राप्त की जा सकती है। डॉ. पल्लवी, एसोसिएट प्रोफेसर एंड एरिया चेयर-मार्केटिंग, एआईएमटी ने मार्केटिंग की बदलती दिशा पर प्रकाश डाला। मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना, निदेशक-एआईएमटी ने अथितियों का स्वागत किया। श्वेता बेरी, सीईओ एंड टेक्नो मार्केटर, महानादया यूनिवर्सल कंसल्टेंसी प्रा. लिमिटेड ने तकनीक और मार्केटिंग के मेल से ग्राहकों की उम्मीदों को पूरा करने पर जोर दिया।

बाजार की साख पर चर्चा
सेमिनार में सुधांशु सौम्यन, फाउंडर एंड ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट, ब्रांड्रॉइड कंसल्टेंसी ने ब्रांडिंग रणनीतियों और बाजार में साख बनाने के बारे में विस्तार से बताया। गुरनीत सिंह पुन्निया, सीनियर स्ट्रैटेजिक अकाउंट मैनेजर, अ‍गोडा. ने कॉम डिजिटल युग में ग्राहक व्यवहार को समझने के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. (ऑन.) विपिन गौर, जनरल सेक्रेटरी, न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मीडिया के माध्यम से ग्राहकों तक प्रभावी पहुंच के महत्व को साझा किया। सेमिनार के मुख्य अतिथि विरेंद्र कटारिया, प्रेसिडेंट, स्ट्रैटेजिक बिज़नेस डेवलपमेंट, आईएपीएल-केडब्ल्यू कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी व्यापार विकास और निवेश के नजरिए से ग्राहक संतुष्टि पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का समापन डॉ. अनुभव वर्मा, एकेडमिक हेड, एआईएमटी द्वारा अतिथियों को धन्यवाद करके हुआ।