द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में मिनी हैकाथॉन 2.0 का आयोजन किया गया। जिसमें सीएसई और संबद्ध शाखाओं के 1000 से अधिक छात्रों की 300 टीमों ने भाग लिया। एक दिवसीय तकनीकी प्रतियोगिता छात्रों की नवाचार क्षमता और वास्तविक समस्याओं को हल करने की योग्यता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) मयंक गर्ग, निदेशक, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने हार्डवेयर–सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन से लेकर एप्लीकेशन आधारित प्रोटोटाइप तक अनेक व्यावहारिक और रचनात्मक समाधान प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को कक्षा से बाहर सीखने, टीमवर्क, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में 28,000 का पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें शीर्ष 3 टीमों को मुख्य पुरस्कार और 10 टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना और उत्कृष्टता को प्रोत्साहन मिला। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) विष्णु शर्मा, डीन अकादमिक्स एवं संयोजक मिनी हैकाथॉन, प्रो. (डॉ.) संजय यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. (डॉ.) जया सिन्हा, विभागाध्यक्ष सीएसई, प्रो. (डॉ.) ओ. पी. चौधरी, विभागाध्यक्ष एएसएच, डॉ. संध्या उमराव, डॉ. हरिओम त्यागी, डॉ. निशांत गुप्ता और डॉ. अनुज कुमार भी उपस्थित थे।

