द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : दनकौर थाना पुलिस ने भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास भारत में रहने के लिए वैध वीजा नहीं मिला। आरोपी की पहचान नाइजीरिया के एग्बोर निवासी करीब 29 वर्षीय डेस्टिनी पुत्र पीटर के रूप में हुई है।

बल्लूखेड़ा में रह रहा था
पुलिस ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर दनकौर पुलिस ने यीडा क्षेत्र के बल्लूखेड़ा स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में दबिश दी। यहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान उसके पास भारत में रहने संबंधी कोई वैध वीजा नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दनकौर में आव्रजन और विदेशी अधिनियम की धारा 3/21 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।