-विभिन्‍न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
-विद्यार्थियों से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित Accurate Institute of Management & Technology में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विद्यारंभ 26 – Orientation Ceremony का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्‍न कोर्स में प्रवेश लेने वाले नव-प्रवेशित 1000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ करियर निर्माण, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। कॉलेज के निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने नए विद्यार्थियों का Accurate परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज जीवन को सीखने, अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करने का महत्वपूर्ण चरण बताया। विद्यार्थियों को संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक एवं विकासात्मक अवसरों का सकारात्मक रूप से लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों से संवाद
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन जगत के प्रसिद्ध अभिनेता सुदेश बेरी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने लंबे पेशेवर अनुभव तथा रचनात्मक क्षेत्र में अपनी यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। उनके संबोधन का प्रमुख संदेश विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, रचनात्मक सोच तथा अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना रहा। सॉफ़्टवेयर कंपनी कोफ़ोर्ज के Associate Vice President – Human Resources गौरव सोनी ने ‘How to Build & Shape a Career’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर की शुरुआत से पहले अपनी क्षमताओं को पहचानने, आवश्यक Professional Skills विकसित करने तथा बदलती औद्योगिक तकनीक/आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया। सुप्रीम Court Bar Association के President डॉ. प्रदीप कुमार राय ने ‘Ethics of Education’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम न मानकर चरित्र, नैतिकता, जिम्मेदारी तथा सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम बताया। सॉफ़्टवेयर कंपनी Ebix-cash के Head HR हर्ष राज जैन ने ‘Preparing Future Technocrats’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने तकनीक आधारित तेजी से बदलती दुनिया तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के संदर्भ में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार रहने का और इसके साथ उन्होंने औद्योगिक मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते इनफ्लुएंस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ संवाद क्षमता, समस्या समाधान, अनुकूलनशीलता, पेशेवर व्यवहार तथा निरंतर नई Skills सीखने के महत्व को रेखांकित किया।