-विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताए पलों को किया याद
-छात्रों ने दी नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियां

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पीजीडीएम बैच 2024–26 का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह की शाम संगीत, भावनाओं, उत्साह, जश्न और यादगार पलों से सराबोर रही। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक एवं कलाकार राउल की शानदार लाइव प्रस्तुति रही। उनके मधुर गीतों, दमदार परफॉर्मेंस और ऊर्जावान संगीत ने पूरे वातावरण को रोमांच और उत्साह से भर दिया। विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर जमकर आनंद लिया और इस विशेष शाम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह, निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे। छात्रों ने पूरे कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया।

100 प्रतिशत प्‍लेसमेंट
इस अवसर पर निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, समर्पण, संघर्षशीलता और बदलते परिवेश में स्वयं को स्थापित करने की क्षमता की सराहना की। संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बैच के विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा लगभग शत-प्रतिशत नियुक्ति प्रस्ताव प्रदान किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि संस्थान के विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास, ऊर्जा और भावनात्मक पलों से भर दिया।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र रैम्प वॉक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, शैली और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न उपाधियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर मैजेस्टिक का पुरस्‍कार दिव्यांशू, मिस्टर शोस्टॉपर हेमंत केसरी, मिस शोस्टॉपर आयुषी देओपा, मिस्टर फेयरवेल यश सिंह, मिस फेयरवेल अपूर्वा अग्रवाल, मिस्टर जीआईएमएस कमल गुप्ता, मिस जीआईएमएस मोहिनी राठौर को चुना गया।