द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना बिसरख पुलिस ने शाहबेरी क्षेत्र में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा मारकर करीब तीन लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बालाजी एनक्लेव में चल रहा था गोदाम
पुलिस ने बताया कि बुधवार को स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर नागौरी-1, बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितिन गर्ग (39) निवासी नागौरी-1 बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से जहांगीराबाद, बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए।
