द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड्स-2026 में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के पूरे परिवार के लिए गर्व और यादगार पल था। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन स्कूलों को दिया जाता है जिन्होंने एकेडमिक एक्सीलेंस (शैक्षणिक उत्कृष्टता), इनोवेशन (नवाचार) और प्रभावशाली शैक्षिक तरीकों के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है। स्कूल ने उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षकों की क्षमता(Competency of teachers) की श्रेणी में यह पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार 10 सितंबर 2026 को द वेस्टिन गुड़गांव में आयोजित समारोह में प्रदान किए गए। स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने गर्व के साथ यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि स्कूल अपने सम्मानित मेंटर्स, डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम ग्रेस पिंटो का भी दिल से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने स्कूल को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी दूरदर्शी लीडरशिप, लगातार प्रोत्साहन और अटूट समर्थन दिया।